#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह: 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ अभिनंदन

By Next Team Writer

Published on:

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता कृष्णा प्रजापत को मिला विशेष सम्मान

NEXT 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शिक्षा और समर्पण की धरती मोमासर में सोमवार को ग्राम पंचायत की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिछले दो वर्षों में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 70 से अधिक युवाओं का सम्मान किया गया। समारोह का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और करियर के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत के. एल. जैन के पिता ‘मोमासर गौरव’ स्वर्गीय सुमेरमल पटावरी  के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए गांव के विकास और शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता कृष्णा प्रजापत का विशेष सम्मान

स्काउट-गाइड में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली राष्ट्रपति अवार्ड विजेता कृष्णा प्रजापत को समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तेरापंथ ट्रस्ट कोलकाता की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित मैनेजिंग ट्रस्टी एवं मुख्य अतिथि मानिकचंद नाहटा ने उन्हें सम्मान पत्र और 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। यह सम्मान गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बना।

अभिभावकों को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में चयनित युवाओं के साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। जो कार्मिक ड्यूटी के कारण उपस्थित नहीं हो सके, उनके माता-पिता ने मंच पर आकर सम्मान पत्र ग्रहण किया।
कार्यक्रम से जुड़े बाबू लाल गर्ग ने बताया कि अभिभावकों की उपस्थिति इसलिए अनिवार्य रखी गई ताकि उनके वर्षों के त्याग और तपस्या को समाज के सामने सम्मान मिल सके।

ग्रामीणों ने जताया आभार

नवनियुक्त कार्मिकों के परिजनों ने ग्राम पंचायत के उप प्रशासक जुगराज संचेती, समाजसेवी मानिकचंद नाहटा और विद्याधर शर्मा का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोमासर में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह: 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ अभिनंदन🟢 गांधीवादी विचारक भूराराम सेरडिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवा प्रतिभाओं का सम्मान