NEXT 9 मार्च, 2026 लूणकरणसर। लूणकरणसर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई भगत सिंह स्टेडियम के पास की गई। पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के पास से 159.5 ग्राम एमडी नशा बरामद हुआ। बरामद नशे की बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र थोरी पुत्र केसरा राम थोरी के रूप में हुई है, जो थोरिया बस्ती, थाना लूणकरणसर का निवासी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई, हेड कांस्टेबल राकेश, वीरेंद्र कालेर, विद्याधर तथा चालक महावीर शामिल थे।
पुलिस ने आरोपी महेंद्र थोरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


















