#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बरजांगसर की पावन धरा के सुपुत्र सुनील सिद्ध के भारतीय प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर मंगलवार को पूनरासर गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों और सिद्ध समाज के लोगों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

सुनील सिद्ध कुनणनाथ के पोते तथा भादरनाथ के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और सिद्ध समाज में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानजी मंदिर, अंजनी माता मंदिर और सिद्ध पीठ धाम पालोजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुनील सिद्ध के भुआ और फुफा हरजीनाथ (पुत्र डालनाथ सिद्ध) तथा मुनीनाथ (पुत्र पेमनाथ सिद्ध) की ओर से आए हुए अतिथियों और ग्रामवासियों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।

समारोह के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुनों पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और इस उपलब्धि को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश🟢 पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत🟢 क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर🟢 लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार🟢 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन🟢 बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर