#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने तहसील कार्यालय में अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में सीएलजी सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था, निराश्रित गोवंश और नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट जैसी समस्याएं उठाईं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं और नंदीशाला में शिफ्ट किया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन तय करने, पार्किंग स्थल चिन्हित करने और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट तत्काल बंद करवाने को कहा।

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने शांति समिति के सदस्यों से सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने को कहा। युवाओं से भी वाहन चलाते समय रील बनाने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

बैठक में एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार एवं नगर पालिका ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, सीबीईओ सरोज पूनियां, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश🟢 पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत🟢 क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर🟢 लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार🟢 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन🟢 बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर