#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शीतला सप्तमी और आज शीतला अष्टमी के अवसर पर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ माता शीतला की पूजा-अर्चना की गई। अधिकांश घरों में माता की पूजा की गई, वहीं श्रद्धालु माता शीतला के मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

NEXT: सुषमा श्याम करनाणी, बिग्गा बास महिलाओं संग पूजा करते हुए।

परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले बनाया गया बासी भोजन माता शीतला को भोग के रूप में अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने शीतला सप्तमी के दिन तो कई ने शीतला अष्टमी के अवसर पर माता को भोग लगाया।

इस दिन घरों में नई मटकी की पूजा करने की भी परंपरा है। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नई मटकी की पूजा की। मान्यता है कि माता शीतला की पूजा के बाद नई मटकी का पानी पीना शुभ माना जाता है और इससे परिवार में आरोग्य व समृद्धि बनी रहती है।

NEXT: शिक्षाविद सीमा भोजक ने घर में की पूजा

शिक्षाविद् सीमा भोजक ने कहा कि हमें अपने बच्चों के साथ सभी पर्व-त्योहार विधि-विधान से मनाने चाहिए, ताकि हमारी पुरातन संस्कृति आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमारी परंपराओं और संस्कारों की शिक्षा देना आवश्यक है, जिससे वे सही मार्ग पर चल सकें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा🟢 श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु