#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में साइबर सेफ्टी, महिला सुरक्षा तथा नवीन न्याय संहिता विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स) राजस्थान के निर्देशन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने भागीदारी निभाई। वीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एप्स, नियमों तथा सोशल मीडिया के जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी एप्स, फर्जी लिंक और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार के डिजिटल फ्रॉड की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लिए ₹55 लाख स्वीकृत🟢 श्रीडूंगरगढ़: ‘भोमदास जी बगीची’ की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, मोहल्ला वासियों ने SDM को दिया ज्ञापन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में तीन दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप शुरू: 10,500 का फुल बॉडी चेकअप 3,800 में, कई जांचें ₹10 से ₹200 तक🟢 हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय🟢 नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार