NEXT 13 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में स्वास्थ्य जांच को लेकर तीन दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप की शुरुआत आज शुक्रवार से हो गई। मोहिनी प्लाजा स्थित डॉ. लाल पैथ लैब में 13 से 15 मार्च तक चलने वाले इस महा बचत ऑफर के तहत विभिन्न स्वास्थ्य जांचों पर भारी छूट दी जा रही है। शिविर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
स्थानीय शाखा के विजय स्वामी ने बताया कि कैंप में हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड सहित 5 महत्वपूर्ण जांचें मात्र ₹60 में की जा रही हैं। इसके अलावा कई जरूरी जांचें ₹10 से ₹200 तक की रियायती दर पर उपलब्ध हैं।
शिविर में सबसे आकर्षक ऑफर सम्पूर्ण शरीर की जांच पर दिया जा रहा है। सामान्यतः ₹10,500 की कीमत वाला फुल बॉडी चेकअप पैकेज शिविर में भारी छूट के बाद मात्र ₹3,800 में किया जा रहा है।
स्पेशल डिस्काउंट पैकेज
कैंप में विभिन्न हेल्थ पैकेज भी रियायती दरों पर उपलब्ध हैं-
स्वास्थफिट सुपर-1
शुगर (फास्टिंग), थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, लिवर व किडनी फंक्शन टेस्ट
MRP ₹2580 | कैंप रेट ₹1250
स्वास्थफिट सुपर-2
शुगर (फास्टिंग), थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, LFT-KFT, HbA1c, CBC
MRP ₹3870 | कैंप रेट ₹1550
स्वास्थफिट सुपर-3
शुगर (फास्टिंग), थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, LFT-KFT, विटामिन D, विटामिन B12
MRP ₹4650 | कैंप रेट ₹2250
स्वास्थफिट सुपर-4
शुगर (फास्टिंग), थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, LFT-KFT, HbA1c, विटामिन D, विटामिन B12, CBC
MRP ₹6520 | कैंप रेट ₹2550
स्वास्थफिट कम्प्लीट पैकेज
शुगर (फास्टिंग), थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, LFT-KFT, HbA1c, विटामिन D, विटामिन B12, मूत्र परीक्षण, हीमोग्राम, आयरन स्टडीज, एपो ए1 व बी, एमाइलेज, HsCRP
MRP ₹10500 | कैंप रेट ₹3800
इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल ₹200, थायरॉयड प्रोफाइल ₹150 तथा HbA1c (तीन माह की शुगर जांच) ₹200 में की जा रही है। भीड़ से बचने के लिए इच्छुक लोग 8302953656 पर अग्रिम पंजीकरण करवा सकते हैं।
सोमवार को आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
इधर सोमवार 16 मार्च को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. किशन भाटी द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
इस शिविर में शुगर, बीपी, त्वचा रोग, एलर्जी, पेट संबंधी समस्या, मोटापा, थायराइड, गठिया, कमर व घुटनों का दर्द, चर्म रोग, दाद-खाज-खुजली, गैस, कब्ज, स्त्री रोग, लूकोरिया, बांझपन, मूत्र रोग, पथरी और गुर्दा रोग जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श व उपचार दिया जाएगा।


















