#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लिए ₹55 लाख स्वीकृत

By Next Team Writer

Published on:

ग्रामीणों में खुशी, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद

NEXT 13 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत बीदासरिया में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए ₹55 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

नए भवन के निर्माण से उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा आसपास के गांवों के मरीजों को भी उपचार में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

इस स्वीकृति के लिए ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत का आभार व्यक्त किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल अटल जनसेवा शिविर: लंबित मामलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट लाने के निर्देश🟢 सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम