#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लोक अदालत में सुलह की मिसाल: वर्षों से अलग रह रहा दंपति फिर साथ आया, माला पहनाकर गाजे-बाजे से ससुराल ले गए

By Next Team Writer

Updated on:

एडीजे सरिता नौशाद की समझाइश रंग लाई; अधिवक्ताओं की मध्यस्थता से हुआ समझौता

NEXT 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में आयोजित इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। वर्षों से अलग रह रहे एक दंपति ने लोक अदालत की समझाइश के बाद अपने मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित भार्गव बनाम बसंती देवी प्रकरण में दोनों पक्ष लंबे समय से अलग रह रहे थे। मामले में ललित भार्गव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी ने मध्यस्थता की। एडीजे कोर्ट में पीठासीन अधिकारी सरिता नौशाद ने राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान दोनों पक्षों को समझाइश दी। न्यायाधीश की पहल और समझाइश से संतुष्ट होकर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया।

समझौते के बाद अदालत परिसर में भावुक दृश्य देखने को मिला। बसंती देवी को उनके ससुराल पक्ष के लोग माला पहनाकर और गाजे-बाजे के साथ अपने साथ घर ले गए। प्रकरण में अधिवक्ता दीपिका करनाणी ने भी मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा, जो सफल रहा।

इस दौरान बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा,  गोपाल पारीक, एडवोकेट जेपी मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद मोदी, सुंदरलाल सोनी सहित कई अधिवक्ता और आमजन मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इसे राष्ट्रीय लोक अदालत की बड़ी सफलता बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल अटल जनसेवा शिविर: लंबित मामलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट लाने के निर्देश🟢 सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम