#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार दिन में सीकर-बीकानेर हाईवे (एनएच-11) पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल स्टाफ की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए।

कार्रवाई के दौरान टीम ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाया और वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर, रेडियम और टेम्पलेट भी वितरित किए गए।

इस अभियान में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। लखासर टोल टीम की ओर से मैनेजर सुनील सिंह, साइट इंजीनियर रितेश कुमार सहित टोल स्टाफ मौजूद रहा।

इसके अलावा एसआई राजकुमार और ड्राइवर राकेश का भी अभियान में सराहनीय सहयोग रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 190 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित🟢 लोक अदालत में सुलह की मिसाल: वर्षों से अलग रह रहा दंपति फिर साथ आया, माला पहनाकर गाजे-बाजे से ससुराल ले गए🟢 बीकानेर में गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विहिप कार्यालय का उद्घाटन, 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्म यात्रा, देखें फ़ोटो🟢 बीकानेर को मिले नए एसपी: मृदुल कच्छावा संभालेंगे कमान, कावेंद्र सिंह सागर का जयपुर तबादला, देखें पूरी लिस्ट