NEXT 15 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को सुबह 6 बजे रवाना होगी। श्री दुर्गा शक्ति मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार तिवाड़ी ने बताया कि 20 मार्च की रात को मालिया एंड पार्टी नाथवाणा द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद 22 मार्च को सुबह गांव के करणी माता मंदिर से यात्रा प्रस्थान करेगी। तिवाड़ी ने बताया कि यह डाक ध्वजा यात्रा की चौथी फेरी होगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्री शुल्क 1100 रुपए रखा गया है।
यात्रा में जाने के इच्छुक श्रद्धालु 7727852711, 9166759828, 8505009689 और 8005668748 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।


















