#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन संस्थान, कोटा महानगर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड) ने भाग लिया। कार्यक्रम कोटा में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रामगोपाल सुथार ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समाज की प्रतिभाओं के सम्मान का प्रेरणादायक अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

समारोह में संजय हर्षवाल (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष), भागचंद जांगिड़ (पूर्व जिला अध्यक्ष), रितेश जांगिड़ (जिला अध्यक्ष, अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, कोटा), मुकेश जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, झालावाड़), रमेश जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, बूंदी), राजेंद्र जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, बारां), खेमराज जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, सवाई माधोपुर), राजेंद्र भादोती (राष्ट्रीय उपप्रधान), उत्तम जांगिड़ (नवयुवक मंडल अध्यक्ष), डॉ. विनोद जांगिड़, डॉ. वीरेश बेरीवाल, ओमप्रकाश जांगिड़, आशा जांगिड़, शांति शर्मा और ज्योति राजोरा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल🟢 कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को🟢 विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित🟢 साहित्यकारों का सम्मान समाज की पुरानी परंपरा- श्याम महर्षि, श्रीडूंगरगढ़ में कथाकार श्याम जांगिड़ को ‘चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार’🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया🟢 सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान