#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व शांति, सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस-2.0 के तहत निकाली जा रही नवकार कलश रथ यात्रा का सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन 9 अप्रैल को दुनिया के 108 देशों के 6000 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे।

राजस्थान में जन-जागरूकता के लिए निकाली जा रही इस रथ यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया था। प्रदेशभर में तीन रथों के माध्यम से यह यात्रा नवकार महामंत्र के महत्व का संदेश दे रही है।

सोमवार शाम 6:15 बजे रथ श्रीडूंगरगढ़ के तेरापंथ साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन पहुंचा, जहां साध्वी लक्ष्यप्रभा सहित साध्वियों के मंगल पाठ और उद्बोधन के साथ जैन समाज ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा मंत्री प्रदीप पुगालिया, तेरापन्थ महिला मंडल, तेरापन्थ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, अणुव्रत समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, प्रियाशी सेठिया, कन्या मंडल, किशोर मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद रथ रैली के रूप में जैन मंदिर पहुंचा, जहां ओसवाल पंचायत भवन के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने स्वागत किया। साध्वी मंडल के सान्निध्य में नवकार कलश की मंगल वंदना हुई और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा दी गई। रथ यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के समापन पर JTR दीपक सेठिया ने बताया कि 9 अप्रैल को मालू भवन में सुबह 8:01 से 9:36 बजे तक सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई🟢 राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता में चेतराम प्रथम, 19 मार्च को होंगे सम्मानित🟢 PHC लखासर को एमईसीएल ने दी 30 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल🟢 राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप