#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता में चेतराम प्रथम, 19 मार्च को होंगे सम्मानित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में मंगलवार को “राजस्थान को जानें” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति और समकालीन विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवान राम विश्नोई ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास तभी संभव है जब युवा वर्ग आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सकारात्मक उपयोग करें।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें चेतराम ने प्रथम, सतपाल ने द्वितीय और हुलासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 19 मार्च को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रेखा आचार्य रहीं। अंत में प्रो. कुमुद जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई🟢 राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता में चेतराम प्रथम, 19 मार्च को होंगे सम्मानित🟢 PHC लखासर को एमईसीएल ने दी 30 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल🟢 राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप