NEXT 18 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के तहत 132 केवी रिड़ी- ऊपनी लाइन पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते 19 मार्च को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।
एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस अवधि में जीएसएस ऊपनी से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडर ऊपनी, कल्याणसर, राजेडू, बापेऊ, रामदेवरा और दुसारणा की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।



















