#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च को कस्बे में भव्य विराट धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। धर्मयात्रा भगवाधारी पूर्णनाथजी आश्रम के विकासनाथजी (लक्ष्मणगढ़) के सान्निध्य में निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति के संयोजक जुगलकिशोर तावनिया, बृजलाल तावनिया व अनिल कुमार जोशी (अध्यक्ष, गौड़ ब्राह्मण महासभा) ने बताया कि धर्मयात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में आलौकिक झांकियां, डीजे, बैंड और ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था रहेगी।

धर्मयात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे। इसके साथ ही 13 फीट ऊंची रामभक्त हनुमान की प्रतिमा, आदियोगी, शिव तांडव, नवदुर्गा और विराट कालका के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार धर्मयात्रा में श्रीडूंगरगढ़ के सनातनी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे, वहीं मातृ शक्ति का भी विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से धर्मयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूनरासर मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर भव्य कार्यशाला, विधायक ने किया शिलापूजन🟢 1200 छात्रों के बीच अकेली लड़की, 3 लाख से शुरू किया सफर… आज 65 देशों में बिक रहे प्रोडक्ट🟢 रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय