NEXT 22 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी जीएसएस जाखासर पर सोमवार 23 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। यह शटडाउन मुख्य एवं सहायक बस बार के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते लिया जा रहा है।
एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शटडाउन के दौरान जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों जाखासर नया और जाखासर पुराना की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में करीब 4 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।



















