#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आज फिर एक चिंगारी की जरूरत: राठौड़

By Next Team Writer

Published on:

लोक समता समिति कार्यालय में मनाया भगत सिंह का 95वां शहीदी दिवस

NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय लोक समता समिति कार्यालय में अमर शहीद का 95वां शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। समिति अध्यक्ष अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को फिर से भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है, जो जड़ व्यवस्था को बदलते हुए भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि बहरी हो चुकी शासन व्यवस्था को जगाने के लिए आज फिर एक चिंगारी की आवश्यकता है।

समिति महासचिव तुलसीराम चौरडिया ने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने प्राणों का बलिदान दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि आज के समय में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है, ऐसे में समाज को फिर से क्रांतिकारियों की जरूरत है।

कार्यक्रम में एडवोकेट गोपीराम जानू, समिति उपाध्यक्ष सीताराम सुथार, थानमल भाटी, रामलाल मेघवाल, सीताराम हरडू सहित अनेक लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम