NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 11 पर सेसोमू स्कूल के सामने कार और बाइक की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार घायलों में हरीश पुत्र चुनीलाल सांसी निवासी कालुबास, हेमाराम पुत्र मंगलाराम निवासी लखासर तथा केशुराम पुत्र लूणाराम निवासी शेरेरा शामिल हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।






















