#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

30 मार्च से वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला, तैयारियां जोरों पर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बिग्गा- सातलेरा से करीब 2 किमी दूर रोही क्षेत्र स्थित जाखड़ समाज के कुलदेवता गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी व त्रयोदशी को लगने वाला दो दिवसीय मेला 30 मार्च से शुरू होगा। मेले को लेकर धाम पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

मंदिर कमेटी के मांगीलाल जाखड़ ने बताया कि 30 मार्च की रात को विशाल भव्य जागरण होगा। इसमें भजन गायिका अर्चना देवी बांगड़वा सहित अन्य ख्याति प्राप्त कलाकार वीर बिग्गाजी महाराज के भजन व कथा प्रस्तुत करेंगे।

मेले में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात के साथ जोधपुर, पाली, बाड़मेर, नागौर और मारवाड़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु यहां धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

धाम पर वर्ष में दो बार असोज शुक्ल पक्ष और चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी को मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

इसी तरह वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम, रीडी में भी 30 मार्च को जागरण और 31 मार्च को मेला भरेगा। दोनों ही स्थानों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो🟢 राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083🟢 30 मार्च से वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला, तैयारियां जोरों पर