#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों श्रीमती नानू देवी लक्ष्मी नारायण चांडक उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर एवं श्रीमती माली देवी कोड़ामल बाहेती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिवार द्वारा पूनरासर बालाजी में देव दर्शन हेतु धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा के दौरान समिति संरक्षक आशारामराम पारीक एवं विनोद वर्मा के सान्निध्य में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सावित्री भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंग लाल पारीक ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बालाजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर चांडक विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह यादव और बाहेती विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन व्यास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं सदस्यों ने इसे आध्यात्मिक और प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। अंत में विद्यालयों की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना