NEXT 31 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। घूमचक्कर के पास आयोजित अजमत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस (जलसा) में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में किछोछा शरीफ (उत्तर प्रदेश) से तशरीफ लाए पीर सय्यद मोहम्मद नूरानी मियां अशरफी उल जिलानी साहब ने अपने बयान में इंसानियत, अच्छे अखलाक, सादगी और इबादत के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और समाज में भाईचारा कायम रखना ही सच्चे इंसान की पहचान है। जलसे में बाहर से आए मेहमानों का भवानी तावणिया और इमरान राईन ने इस्तकबाल किया। नेपाल से रिजवान अहमद और बीकानेर से नौशाद अहमद ने भी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अमन-चैन के लिए दुआ की।
इस मौके पर क्षेत्र के अनेक मौलाना मौजूद रहे। आयोजन का माहौल पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रहा।





















