#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गोवर्धन धारण लीला से दिया भक्ति का संदेश, कहा- भागवत आत्मा की कथा है

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 8 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक संतोष सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आत्मज्ञान का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने गोवर्धन धारण प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने ब्रह्मा और इन्द्र के अपराध को क्षमा किया।

उन्होंने कहा कि इन्द्र के कोप से ब्रज में अतिवृष्टि हुई और पूरा क्षेत्र संकट में आ गया। ऐसे समय भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। इस प्रसंग से सीख देते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भक्तों को भगवान से जोड़ता है, उसके अपराध भी प्रभु क्षमा कर देते हैं।

कथा में रासलीला और गोपी-गीत का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भागवत के दशम स्कंध के पांच अध्याय, जिन्हें रास पंचाध्यायी कहा जाता है, भक्ति का सर्वोच्च शिखर हैं। ये अध्याय भक्त को अपनी आध्यात्मिक स्थिति समझने का मार्ग प्रदान करते हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि सत्संग की बातों को जीवन में अपनाएं, जिससे मन की निर्मलता बढ़े। उन्होंने कहा कि भागवत केवल देह की नहीं, बल्कि आत्मा की कथा है।

कथा के दौरान प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अटल जनसेवा शिविर कल, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट सहित उपस्थित रहने के निर्देश🟢 गोवर्धन धारण लीला से दिया भक्ति का संदेश, कहा- भागवत आत्मा की कथा है🟢 श्रीडूंगरगढ़ में हाईवे पर चला पीला पंजा: 75 फीट सीमा में आए अतिक्रमण ढहाए, प्रशासन की सख्त कार्रवाई🟢 जागृति सप्ताह में छात्राओं को किया जागरूक: बाल विवाह अपराध, माहवारी में स्वच्छता जरूरी🟢 मॉडर्न राजस्थान सीनियर सैकेण्डरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 5, 8, 10 और 12 के परिणाम रहे शत-प्रतिशत🟢 संस्कार स्कूल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के गुर, हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील🟢 बाबा हरिरामजी महाराज की 83वीं बरसी कल, झोरड़ा धाम में दिनभर धार्मिक आयोजन, रात को भजन संध्या