#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लाडनूं के लिए उत्साह से रवाना हुए श्रीडूंगरगढ़ के युवा, तीन दिवसीय सम्मेलन में लेंगे भाग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन समाज के युवा 12, 13 व 14 अप्रैल को लाडनूं में आयोजित उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुए। प्रस्थान से पूर्व युवाओं ने साध्वी लक्ष्यप्रभा के मंगल पाठ का श्रवण किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

मंगल पाठ के बाद युवाओं ने आशीर्वाद लेकर सम्मेलन के लिए प्रस्थान किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से युवा भाग लेंगे। सम्मेलन में जीवन प्रबंधन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि यह वर्ष “योगक्षेम वर्ष” के रूप में विशेष महत्त्व रखता है, जो करीब 37 साल बाद आया है। इस दौरान युवाओं को आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य और उद्बोधन का लाभ मिलेगा, साथ ही साधु-साध्वियों के दर्शन व सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा।

मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि लाडनूं तेरापंथ की राजधानी होने के साथ आस्था, संस्कार और परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। वहीं संयोजक दीपक छाजेड़ ने बताया कि सम्मेलन में युवा राष्ट्रीय नेतृत्व से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कालूबास में 19.3 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट, 13 अप्रैल को होगा उद्घाटन🟢 लाडनूं के लिए उत्साह से रवाना हुए श्रीडूंगरगढ़ के युवा, तीन दिवसीय सम्मेलन में लेंगे भाग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 404 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार