#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में सैन समाज ने धूमधाम से मनाई 726वीं सैन जयंती: ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली, विधायक भी पहुंचे मंदिर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सैन समाज द्वारा 726वीं सैन जयंती इस वर्ष पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। दो दिन तक चले इस आयोजन में समाज के लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत सुबह भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया।

शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाज के लोग आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालु सैन महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

आडसर बास स्थित सैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने सैन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी सैन मंदिर पहुंचे। उन्होंने सैन महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की और समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। विधायक के आगमन पर समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे सैन समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था साफ झलकती नजर आई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन