#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पुनर्निर्मित सभा भवन का लोकार्पण गुरुवार सुबह 6:30 बजे  गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से सम्पन्न हुआ। साध्वी लक्ष्यप्रभा ने सहवर्ती साध्वियों के साथ पहुँचकर मंगलपाठ सुनाया। इसके बाद सुबह 9 बजे साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

NEXT: पुनर्निर्मित सभा भवन में साध्वियों से मंगलपाठ सुनते उद्घाटनकर्ता परिवार सहित श्रावक- श्राविकाएं

समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी लक्ष्यप्रभा ने कहा कि यह सभा भवन समाज के विकास, उत्थान और पुस्तकालय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां निरंतर रचनात्मक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। साध्वी उन्नतप्रभा ने भी अपने विचार रखते हुए सभा भवन को ज्ञान और संस्कारों का केंद्र बनाने की प्रेरणा दी। साध्वी संपत प्रभा ने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत कांता जैन के मंगलाचरण से हुई। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। भामाशाह परिवार की ओर से कोलकाता निवासी भीखमचंद पुगलिया ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्नेहलता पुगलिया ने विचार व्यक्त किये।

जतन पारख ने युवाओं को आधुनिकता के साथ पुस्तकों से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया ने समाज के प्रति अपनी कटिबद्धता व्यक्त की। अणुव्रत समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, तेरापंथ महिला मंडल सहमंत्री मंजू झाबक, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, समाजसेविका झीणकार देवी बोथरा, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम आर्य, राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के अध्यक्ष साहित्यकार श्याम महर्षि, सभा भवन निर्माण कमेटी सदस्य भीकमचंद पुगलिया-जयपुर, पुगलिया परिवार से स्नेहलता पुगलिया, गौसेवा समिति के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, विश्व हिंदू परिषद से मनीष नौलखा, श्री ओसवाल पंचायत की ओर से अशोक बैद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पुनर्निर्मित सभा भवन को आमजन के लिए उपयोगी बताया
इस अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से भामाशाह परिवार सेठ स्व. बींजराज परतु देवी पुगलिया एवं भीखमचन्द-सुशीला पुगलिया परिवार का अभिनंदन करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन राजू हिरावत ने किया।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता के. एल. जैन ने किया। कार्यक्रम में मालू भवन के मदनलाल मालू, विमल पुगलिया, उत्तम पुगलिया, राजेन्द्र पुगलिया, सुरेंद्र पुगलिया, सभा के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, अमरचंद पुगलिया, मालचंद सिंघी, कांति कुमार पुगलिया, नरेंद्र डागा, टीएसएस से प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, शुभकरण पारीक, साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी, भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, मास्टर करणी सिंह बाना, भंवरलाल दुगड़, पांचीलाल सिंघी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NEXT: नव सभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम

NEXT: जैन संस्कार विधि से हुआ पूजन

NEXT: साध्वियों ने दिया उद्बोधन

NEXT: भामाशाह पुगलिया परिवार को सम्मानित करते हुए

NEXT: भीखमचन्द पुगलिया ने रखे विचार

NEXT: जतन पारख ने दिया सम्बोधन

NEXT: सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने रखी भावना

NEXT: मौजूद सभासद

NEXT: के. एल. जैन संचालन करते हुए

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न🟢 PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस🟢 PNB बिग्गा ने मृतक के परिजनों को सौंपा 20 लाख का बीमा क्लेम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र