#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के बाना गांव में धार्मिक उल्लास के बीच गुरु जसनाथजी महाराज एवं सती माता काल्लदे के नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा ठाकुरजी महाराज के मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरु जसनाथजी महाराज के मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के तहत रात्रि में गुरु जसनाथजी महाराज का भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही महाप्रसादी का वितरण कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न🟢 PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस🟢 PNB बिग्गा ने मृतक के परिजनों को सौंपा 20 लाख का बीमा क्लेम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र