NEXT 7 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित वीर तेजाजी कथा का गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 1108 से अधिक कन्याओं एवं महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भाग लिया।

कलश यात्रा गणेश मंदिर बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होकर मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई तेजाजी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बैंड, ढोल-नगाड़ों की धुन पर तेजा भक्त झूमते नजर आए। वहीं मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं जल सेवा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कथा वाचिका विमला बाईसा जाखड़ रथ पर विराजमान होकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया। तेजाजी मंदिर पहुंचने पर यात्रा में शामिल सभी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद करवाया गया। तत्पश्चात कथा वाचिका विमला बाईसा जाखड़ ने व्यास गद्दी पर विराजमान होकर वीर तेजाजी महाराज की कथा का वाचन किया। वहीं पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा विधिवत हवन एवं पूजन संपन्न करवाया गया।
आज के मुख्य यजमान के रूप में शतुलछी राम गोदारा ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मंगला राम गोदारा, गोपाल सायच, चांद राम चाहर, केसरा राम गोदारा, हरिप्रसाद भादू, राजेश मंडा, सीताराम सिंवर, भगवानराम माहिया, सीताराम बाना, गणेश पोटलिया, सोहनलाल माहिया, ओम प्रकाश बाना, गंगाराम बाना, डूंगर राम गोदारा, सत्यनारायण बेरड, गोपाल गोदारा, हेत राम जाखड़, राजू चाहर, सुरजाराम चाहर, बुधमल सायच, माला राम सायच, रामप्रताप शायच, सही राम शायच, शंकर शायच, रेवत राम दुसाद, अंजू देवी पारख, मामराज गोदारा, खींया राम गोदारा, रामचंद्र जाखड, गणेश जाखड़, कुम्भा राम जाखड़, गयाना राम जयानी, हरि भादू, कालू बाना, देवीलाल बाना, श्रवण भांबू, ओम प्रकाश सारण, सत्यप्रकाश बाना, किसना राम सारण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भोजन व्यवस्था में काना राम चाहर, हनुमान महिया, रेवत राम शायच, पन्ना लाल डेलू, मोहन सारण, कुम्भा राम शायच, शिव रतन शायच, मनोज भादू, शंकर लाल शायच, श्याम सुंदर सारण, चेतन जाखड़, ओम जाखड़ एवं प्रकाश गोदारा सहित अनेक लोगों ने सेवाएं दीं।




























