10 साल बाद ओमप्रकाश फूलभाटी ने छोड़ा पद, मुन्नी देवी गहलोत को सौंपी महिला मंडल की कमान
NEXT 12 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित सैन मंदिर में आज मंगलवार को सैन समाज की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज ने एकजुटता और सौहार्द का परिचय देते हुए निर्विरोध तरीके से नए अध्यक्ष का चयन किया। वहीं पहली बार महिला शक्ति को संगठन में मजबूत भागीदारी देते हुए सैन महिला मंडल का गठन भी किया गया।

बैठक में समाज के निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान समाज से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया और स्वेच्छा से पद छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों और प्रबुद्ध लोगों ने महेंद्र पंवार के नाम पर सहमति जताई। सर्वसम्मति से महेंद्र पंवार को सैन समाज श्रीडूंगरगढ़ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने नव नियुक्त अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान समाज ने महिलाओं को संगठन में सम्मानजनक भागीदारी देने का निर्णय लेते हुए सैन महिला मंडल का गठन किया। नव गठित महिला मंडल की प्रथम अध्यक्ष मुन्नी देवी गहलोत को बनाया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र पंवार और महिला मंडल अध्यक्ष मुन्नी देवी गहलोत ने समाज का आभार जताते हुए समाजहित और विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू ने दोनों नव निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मांगीलाल गहलोत, कमल किशोर भाटी, कन्हैयालाल गहलोत, विजय राज फूलभाटी, सुशील कुमार टोकसिया, आशीष कुमार जाड़ीवाल, राजूराम गहलोत, शंकर खींची, मूलचंद टाक, किशनलाल पंवार, बजरंग लाल जाखड़, कमल कुमार फूलभाटी, पवन कुमार पड़िहार, भंवरलाल गहलोत, पवन मकवाना, बाबूलाल टोगसिया, पूनमचंद गहलोत, कमल किशोर फूलभाटी, महेंद्र गोला, भगवाना राम गोला, फुसाराम गोला, दीपांशु जाड़ीवाल और गोपाल फूलभाटी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।




























