#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वट वृक्ष के फेरे लगाकर मांगा अखण्ड सौभाग्य: सुहागिनों ने विधि-विधान से की वट सावित्री पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में शुक्रवार सुबह से ही वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाएं सज-धजकर मंदिरों में पहुंचीं और वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र व अखण्ड सौभाग्य की कामना की।

आडसर बास स्थित बाबा हरिराम बाबा मंदिर में लगे वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की तथा कथा सुनकर व्रत पूर्ण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही।

शिक्षाविद सीमा भोजक ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप और संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन