NEXT 16 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन मुनि धनंजय कुमार की दीक्षा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को सुबह 9 बजे ओसवाल पंचायत भवन, श्रीडूंगरगढ़ में किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल है।
समारोह में विभिन्न प्रशासनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन, बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा तथा श्रीडूंगरगढ़ की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद मौजूद रहेंगी।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन मुनि धनंजय कुमार की दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
समारोह का आयोजन माणक, मालचंद और पांचीलाल सिंघी परिवार, श्रीडूंगरगढ़ एवं महाप्रज्ञ चेतना विकास इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।



















