NEXT 19 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ की ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी बच्चों को रविवार को आचार्य महाश्रमण का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। ज्ञानशाला से 6 बच्चों ने संस्कार निर्माण शिविर में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने गुरुदेव के समक्ष गीतिका के माध्यम से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसे आचार्य ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना।

आचार्य महाश्रमण ने बच्चों से 25 बोल, तीर्थंकरों एवं आचार्यों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके बच्चों ने सही उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की तैयारी और संस्कारों से प्रसन्न होकर आचार्य महाश्रमण ने उन्हें ज्ञानवर्धक संदेश देते हुए आध्यात्मिक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाएं बच्चों के संस्कार निर्माण के लिए निरंतर मेहनत कर रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षिकाओं ने विज्ञ एवं विशारद की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं।
शैक्षिक भ्रमण में प्रशिक्षिकाएं मंजू बोथरा, मंजू झाबक, दीप्ति झाबक तथा व्यवस्थापिका मंजू बोथरा सहित ज्ञानार्थी बच्चे मौजूद रहे।




















