NEXT 20 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में कल गुरुवार 21 मई से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू होगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा का आयोजन दिखनादा बास स्थित भोमियाजी मंदिर के पास किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा। वहीं शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक भक्तिमय “नानी बाई रो मायरो” का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अनुसार गुरुवार सुबह 9:15 बजे गांव में ठाकुरजी के मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तक जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा का समापन 28 मई को पूर्णाहुति हवन के साथ होगा।
कथा वाचन सन्त सन्मुखदास महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।



















