#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, संतोष सागर महाराज की मधुर वाणी से भक्त हुए भाव-विभोर

NEXT 29 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कथा स्थल पेड़ीवालजी के नोहरा, बिग्गा बास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

NEXT: सनशाइन स्कूल और विद्यापीठ स्कूल के संचालक दंपत्ति राकेश व्यास और रेणु व्यास ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना की।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में इस कदर डूब गए कि महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी झूमने और नाचने लगे। पूरा पंडाल भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर फूलों की वर्षा की गई तथा आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वातावरण ऐसा बना कि हर कोई कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया।

कथावाचक संतोष सागर महाराज ने अपनी मधुर वाणी में श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। महाराज के प्रेरणादायी प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। दूर-दूर से आए भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल पर महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली। आयोजन स्थल पर भक्तों के बैठने, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना समारोह समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में लगातार जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कथा क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दे रही है। कथा के दौरान सेवा कार्यों में भी बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।

भजन-कीर्तन और कृष्ण जन्मोत्सव की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में उमड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चौधरी चरणसिंह को दी श्रद्धांजलि, सेना में चयनित 6 युवाओं का सम्मान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देखें फ़ोटो🟢 देर रात टायर पंक्चर की दुकानों में लगी भीषण आग: 3 लाख का सामान जलकर राख, दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने नलकूप से बुझाई आग🟢 खरीफ की तैयारी पर प्रशासन अलर्ट: मूंगफली 75 हजार और कपास 26 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल: पत्थरगढ़ी का विरोध करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार🟢 आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश🟢 गर्मी की छुट्टियों में राहत: बीकानेर-दिल्ली सहित 3 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी