#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पार्श्वनाथ जैन मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव: नाकोड़ा भैरव महापूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय रहा माहौल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की पुण्य धरा पर स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर के जीर्णोद्धार महोत्सव के तहत मंगलवार को विविध धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किए गए। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे स्नात्र पूजा एवं नवग्रह पूजन के साथ हुआ। इसके बाद सुबह 10 बजे श्री पार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन का आयोजन किया गया। महापूजन में जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

महापूजन को खरतरगच्छाचार्य जिनमणिप्रभसागर सूरीश्वर का पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वहीं सिरोही निवासी शासनरत्न मनोजकुमार बाबूमल हरण के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महापूजन के मुख्य लाभार्थी धर्मनिष्ठ निर्मलकुमार-संतोष देवी डागा परिवार रहे।

धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और पूजा-विधि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम के उपरांत सकल जैन समाज के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में विधायक ताराचन्द सारस्वत ने भी शिरकत की और कस्बे के लिए इसे दर्शनीय तीर्थस्थल बताया।

आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं श्री ओसवाल पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गईं। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत अध्यक्ष विनोद भदाणी, मंत्री कान्ति कुमार पुगलिया, जीर्णोद्धार संयोजक अशोक कुमार बैद सहित समस्त कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन