#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा सरकारी पानी: श्रीडूंगरगढ़ की इस गली के 25 परिवार निजी कुएं के भरोसे, 20 गुना ज्यादा चुकाना पड़ रहा खर्च

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 19 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के दावों के बीच कस्बे की एक गली के करीब 25 परिवार आज भी सरकारी पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। हालात यह हैं कि आजादी के बाद से अब तक यहां सरकारी पाइपलाइन नहीं डाली गई, जिससे लोगों को निजी कुएं की पाइपलाइन के जरिए पानी मंगवाना पड़ रहा है और इसके लिए उन्हें सामान्य दरों से कई गुना अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

एलआईसी अभिकर्ता प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि खेतुलाल पांडिया के घर से लेकर दिलीप पुरोहित के नोहरे तक की गली में आज तक सरकारी पेयजल पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। इस कारण क्षेत्र के करीब 25 परिवारों ने मजबूरी में निजी कुएं की पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के चलते परिवारों को सरकारी जलापूर्ति की तुलना में करीब 20 गुना अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है।

अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं हुआ समाधान

गलीवासियों ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के कार्यालयों तक शिकायतें पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि वर्षों से आश्वासन तो मिलते रहे, लेकिन पाइपलाइन बिछाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गौरतलब है कि गत कुछ दिनों पहले श्रीडूंगरगढ़ में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई में भी यह मुद्दा उठाया गया था।

जलदाय विभाग के एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि जेईएन को कल ही मौका दिखाकर जल्द ही इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

जल जीवन मिशन के दावों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर कस्बे के इस हिस्से में आज भी लोग सरकारी जलापूर्ति से वंचित हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन नहीं डाली गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

NEXT: निजी कुएं से घरों में लिया गया पानी का कनेक्शन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 घर में लगी आग, नगदी-राशन और जरूरी दस्तावेज जलकर राख🟢 आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा सरकारी पानी: श्रीडूंगरगढ़ की इस गली के 25 परिवार निजी कुएं के भरोसे, 20 गुना ज्यादा चुकाना पड़ रहा खर्च🟢 शिविर में मौके पर बने पट्टे, हुआ सहमति विभाजन; लाडो मोहिनी का मनाया जन्मोत्सव🟢 रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद🟢 बरसात में जलभराव से परेशान धनेरू के ग्रामीण, सीवरेज लाइन की मांग🟢 कुत्ते के हमले में घायल हिरण को युवाओं ने बचाया, वन विभाग को सौंपा