#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़: विधायक सारस्वत ने फोन पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का कराया समाधान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक ताराचंद सारस्वत की जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने खेतों के रास्ते, बिजली, पेयजल, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और कृषि से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने समस्याएं सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया और शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में लिखमादेसर, उपनी, बाना, दुसारणा, बेनीसर, गुसाईंसर बड़ा, धनेरू, जेतासर, रिड़ी सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचे। किसानों ने खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग रखी। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरुस्त करवाने के साथ बिजली के खराब फीडर बदलने और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी की।

विधायक सारस्वत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश: विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके समाधान तक फॉलोअप करना भी जरूरी है।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों से समन्वय कर समाधान करवाने पर विधायक का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसुनवाई में उमड़ी भीड़: विधायक सारस्वत ने फोन पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का कराया समाधान🟢 श्रावण मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रीति सोनी ने हासिल किया प्रथम स्थान, देखें वीडियो आकर्षक मेहंदी से सजे हाथों का🟢 वीर दुर्गादास की जयंती पर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान, देखें सभी फ़ोटो🟢 माहेश्वरी महिला समिति के श्रावण मेले का आगाज, पहले दिन उमड़ा उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी