NEXT 13 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से माहेश्वरी सेवा सदन, आडसर बास में आयोजित दो दिवसीय श्रावण मेले के प्रथम दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 9 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रीति सोनी ने प्रथम, विनीता ललवाणी ने द्वितीय तथा मीनाक्षी नाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक अंजू पारख और कपिला रहीं। निर्णायकों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।





















