#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत-निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट ने ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट को मंजूरी दे दी। विधेयक 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

खेजड़ी और रोहिड़ा समेत 29 प्रजातियों की कटाई प्रतिबंधित

मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि संत समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए खेजड़ी और रोहिड़ा समेत 29 पेड़ों की कटाई प्रतिबंधित की गई है। विशेष परिस्थितियों में पेड़ काटना जरूरी होने पर सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

अनुमति मिली तो 10% ज्यादा पेड़ लगाने होंगे

विधेयक के अनुसार अनुमति लेकर पेड़ काटने की स्थिति में काटे गए पेड़ों की संख्या से 10% अधिक पौधे लगाने और उनके रखरखाव का प्रावधान किया गया है। यदि संबंधित व्यक्ति पौधे लगाने में असमर्थता जताता है तो उसे निर्धारित राशि जमा करानी होगी। इस राशि से सरकार पौधरोपण करवाएगी।

निजी जमीन पर भी लागू होगा कानून

बिना अनुमति पेड़ काटने पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना और एक साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। कानून निजी भूमि पर भी लागू होगा। सरकार के इस फैसले से राजस्थान में महत्वपूर्ण पेड़ प्रजातियों के संरक्षण को कानूनी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी