#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जनसेवा के कार्यों से याद किए जाते रहेंगे जीवराज नाई, सैन मंदिर में 8वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 12 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जीवराज नाई की 8वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को सैन मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने स्वर्गीय नाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जीवराज नाई ने नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में कस्बे के विकास और जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए। उनकी मिलनसारिता, सहज व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और व्यक्तित्व की स्मृतियां सदैव चिरस्थायी रहेंगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, केशराराम गोदारा, समाजसेवी जुगल तावनिया, उद्यमी संतोष पारख, भरत सुथार, संदीप मारू, कांग्रेस नेता विमल भाटी, महेंद्र पंवार (सैन समाज अध्यक्ष), एडवोकेट अनिल धायल, ओमप्रकाश नाई, मनोज सुथार, श्यामसुंदर पारीक, श्रवण नाई मोमासर, भगवानाराम नाई, द्वारकाप्रसाद सैन, भंवरी सारस्वत, रूपनाथ सिद्ध, भंवरी जाखड़, मनु सिंधी, इन्द्रचन्द नाई, किशोर नाई, अमित बोथरा, सौरभ दुगड़, कन्हैयालाल गहलोत, पवन नाई, राम प्रताप सारस्वत, मुन्नीराम सिंहराज भाटी, के.के. जांगिड़, छग्गन गहलोत, विकास सैन, पवन गोला, धनराज जाड़ीवाल, शिव नाई, शिव गहलोत, प्रकाश गहलोत, भंवर गोला, मोहनलाल टोकसिया, गोपाल फूलभाटी, मोतीलाल नाई, प्रकाश सारस्वत, कन्हैयालाल नाई, फुसराज गौड़, विजय ओझा, सुशील टोकसिया, सांवरमल मोट, पवन माली, देव नाई, कपिल गहलोत, श्याम जाखड़, महेंद्र राजपूत, गौरव टाडा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजन आशीष जाड़ीवाल, नितिन नाई, प्रशांत जाड़ीवाल, दीपांशु जाड़ीवाल और करण जाड़ीवाल ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताया।

NEXT: समाजसेवी जुगल किशोर तावनियाँ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

NEXT: पूर्व विधायक महिया ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए