#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नशीली दवाओं के मामले में रफीक को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नशीली दवाओं की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी रफीक पुत्र सफी दर्जी निवासी बाड़ेला को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर सेशन न्यायाधीश कृष्णकांत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि रफीक को झूठा फंसाया गया है तथा उसके पास से कोई नशीली टेबलेट बरामद नहीं हुई। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।

वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने जमानत का विरोध करते हुए मामले को गंभीर अपराध बताया। उन्होंने अदालत को बताया कि इसी प्रकरण में सह-आरोपी दीनदयाल और हरिप्रसाद की जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज की जा चुकी हैं। इसलिए रफीक को भी जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोक लिया।

तलाशी में बाइक चालक रफीक और पीछे बैठे दीनदयाल के पास से एक प्लास्टिक कट्टे में ट्रामाडोल के 10 पैकेट और एलप्राजोलम के 26 पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह नशीली दवाएं हरिप्रसाद से खरीदना बताया था।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद रफीक की जमानत याचिका अस्वीकार करते हुए खारिज कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चलती बस में ड्राइवर को उठा सीने में दर्द, 108 कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल; हार्ट की दिक्कत पर पीबीएम रेफर🟢 नशीली दवाओं के मामले में रफीक को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 65 लाख का हवाला खेल बेनकाब: गड्डियों में ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में निकले सफेद कागज🟢 शहरी सेवा शिविर पहुंचे राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार: अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ🟢 एक अधिकारी के भरोसे नगरपालिका और तहसील, जनता परेशान: NHRC से शिकायत, मानवाधिकार हनन का लगाया आरोप🟢 महेश नवमी पर भगवान महेश का विशेष पूजन, समाज में एकता और संस्कारों को सशक्त बनाने का आह्वान