#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) लागू कर दी है। गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में ग्राम पंचायत राजेडू में योजना की शुरुआत की गई।

ग्राम पंचायत राजेडू में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार तथा सरपंच (प्रशासक) मैथी देवी ने योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि नई योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को वर्ष में 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही प्रतिदिन 300 रुपए मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। योजना में खेती, पशुपालन और अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक एवं टिकाऊ आधारभूत ढांचे के निर्माण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने और ग्रामीण विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा