#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हरिराम बाबा के 124वें जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, महाज्योति व विशाल जागरण का हुआ आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास वार्ड न. 29 में स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में हरिराम बाबा का 124वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक सम्पत उपाध्याय ने बाबा की महिमा और चमत्कारों का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।

पुजारी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि जागरण से पूर्व महाज्योति प्रज्वलित की गई तथा मावे के केक का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को पुष्पमालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे भक्तिमय वातावरण बन गया।

पण्डित कृष्ण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में झोरड़ा पैदल यात्री संघ के सभी सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मोहल्लेवासी शामिल हुए। इस दौरान भजन गायक सम्पत उपाध्याय का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। आयोजन देर रात तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 हरिराम बाबा के 124वें जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, महाज्योति व विशाल जागरण का हुआ आयोजन