#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सुनारों की जोहड़ी वन क्षेत्र में अवैध कटाई पकड़ी: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 27 हजार का जुर्माना

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग ने धोलिया रोड स्थित सुनारों की जोहड़ी वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और वन उपज के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मामले में आरोपी के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर 27 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व और सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने वन क्षेत्र के भीतर कुत्तर (लकड़ी चिप्स) बनाने की मशीन लगाकर पेड़ों की कटाई करते हुए वन उपज तैयार किए जाने का मामला पकड़ा।

वन विभाग के अनुसार आरोपी बीरबलराम पुत्र हड़मानाराम, निवासी कल्याणसर पुराना (श्रीडूंगरगढ़) के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। अवैध वन उपज के परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर 27 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। जुर्माना जमा कराने के बाद वाहन को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने स्थानीय लोगों की भीड़ जुटाकर वन विभाग की कार्रवाई में व्यवधान डालने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस का सहयोग लिया गया, जिसके बाद कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई।

कार्रवाई में वनपाल हरिकिशन, सहायक वनपाल रामकुमार, वनरक्षक लोकेश मीणा, वनरक्षक सुभाष सहित वन विभाग के अन्य कार्मिक शामिल रहे।

वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन क्षेत्रों में अवैध कटाई और वन उपज के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बारिश के बीच शिक्षा विभाग सख्त: जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेगी क्लास, 7 जुलाई तक सभी स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट🟢 श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल के प्रसूति कक्ष को मिला नया एसी, समाजसेवी उत्तमचंद सेठिया ने किया भेंट🟢 सुनारों की जोहड़ी वन क्षेत्र में अवैध कटाई पकड़ी: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 27 हजार का जुर्माना🟢 हरिराम बाबा के 124वें जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, महाज्योति व विशाल जागरण का हुआ आयोजन