#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

9 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत खारिज

By Next Team Writer

Published on:

सेरूणा पुलिस ने पूनरासर रोड पर की थी गिरफ्तारी, कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए याचिका ठुकराई

NEXT 8 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर सेशन न्यायाधीश, श्रीडूंगरगढ़ ने 9 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार ओमसिंह पुत्र धन्नेसिंह निवासी झंझेऊ की जमानत याचिका खारिज कर दी।

प्रकरण के अनुसार, 28 जून 2026 की रात करीब 9 बजे सेरूणा पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पूनरासर रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओमसिंह को 9 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी को झूठा फंसाए जाने का दावा करते हुए जमानत देने की मांग की। वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने अदालत को बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और आरोपी को जमानत देना न्यायोचित नहीं होगा।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर सेशन न्यायाधीश कृष्णकांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 9 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत खारिज🟢 ग्रामीण सेवा शिविर में तीन भाइयों का वर्षों पुराना खाता विभाजन हुआ, मौके पर मिला समाधान🟢 भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को राहत, एमजीएस कोडामल डागा विद्यालय नं. 2 में भेंट किया वाटर कूलर व पानी की टंकी