NEXT 14 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से आडसर बास स्थित रवि रविदास सरस्वती सेवा केंद्र में ‘परिषद की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

जिला संयोजक करण जाड़ीवाल ने परिषद के इतिहास, उद्देश्य और छात्र हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी संस्कारवान बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
नगर मंत्री राघव लखोटिया ने ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पौधरोपण करने और जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में नरेंद्र कुकणा ने फिटनेस सत्र के दौरान नियमित व्यायाम, खेलकूद और संतुलित खानपान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाने की अपील की।
पाठशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मोहित लोहिया, राघव करवा सहित अभाविप के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।






















