#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 जुलाई बाद भी तबादलों का सिलसिला जारी, श्रीडूंगरगढ़ के भू-अभिलेख निरीक्षक बीकानेर और पटवारी अनूपगढ़ भेजे गए

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार की ओर से तबादलों की समय सीमा 10 जुलाई तय किए जाने के बावजूद बैक डेट में स्थानांतरण आदेश जारी होने का क्रम थमा नहीं है। मंगलवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय, बीकानेर ने 34 कार्मिकों की तबादला सूची जारी की।

सूची के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत भू-अभिलेख निरीक्षक संजय कुमार का तबादला बीकानेर कर दिया गया है। वहीं पटवारी सीताराम नाई को श्रीडूंगरगढ़ से अनूपगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

सीताराम नाई का नाम पिछले कुछ समय से चर्चा में था। गिरदावर शंकरलाल जाखड़ के तबादले के बाद उनके स्थानांतरण की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। मंगलवार को जारी आदेश के साथ इन चर्चाओं पर विराम लग गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय की इस सूची में कुल 34 कार्मिकों के तबादले किए गए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधानसभा के अमृत महोत्सव में गूंजेगा श्रीडूंगरगढ़ का नाम, तीन बार के विधायक मंगलाराम गोदारा होंगे सम्मानित🟢 10 जुलाई बाद भी तबादलों का सिलसिला जारी, श्रीडूंगरगढ़ के भू-अभिलेख निरीक्षक बीकानेर और पटवारी अनूपगढ़ भेजे गए