NEXT 1 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री रूणिचा पैदल यात्री संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाली 45वीं रामदेवरा पैदल यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को संघ की आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता हरीप्रसाद मूंधड़ा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 45वीं पैदल यात्रा 9 सितंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे बिग्गाबास स्थित रामदेवजी मंदिर से रवाना होगी। यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही इस वर्ष प्रति यात्री पंजीकरण शुल्क 4500 रुपए निर्धारित किया गया।
बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्ष हरीप्रसाद मूंधड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया और यात्रा को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
संघ के मंत्री कमल किशोर नाई ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।






























