#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जेब से मिली 3.93 ग्राम एमडी, दो पुराने एनडीपीएस केस देख कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र में एमडी बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विजयपाल पुत्र गिरधारीलाल निवासी सूडसर को न्यायालय से राहत नहीं मिली। अपर सेशन न्यायाधीश श्रीडूंगरगढ़ कृष्णकांत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज दो अन्य एनडीपीएस मामलों और उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी निर्णय का आधार बनाया।

प्रकरण के अनुसार 30 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे सेरूणा थाना पुलिस गश्त पर थी। सूडसर की ओर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। थानाधिकारी ईमीचंद ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 3.93 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपी को झूठा फंसाए जाने का दावा करते हुए जमानत देने की मांग की। वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने दलील दी कि नशीला पदार्थ आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ है तथा उसके खिलाफ पूर्व में भी दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। ऐसे में उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अपर सेशन न्यायाधीश कृष्णकांत ने माना कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आदतन अपराधी प्रवृत्ति परिलक्षित होती है। न्यायालय ने सभी तथ्यों पर विचार करते हुए जमानत याचिका अस्वीकार कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 समंदसर जीएसएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता: दो 5 एमवीए ट्रांसफार्मरों को मंजूरी, किसानों को बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद🟢 जेब से मिली 3.93 ग्राम एमडी, दो पुराने एनडीपीएस केस देख कोर्ट ने जमानत से किया इनकार🟢 ट्रोमा सेंटर पर बनी सहमति: उपजिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष रिजर्व होगा, 5 दिन में लगेगा वेंटिलेटर🟢 6 अगस्त का इतिहास: हिरोशिमा से वर्ल्ड वाइड वेब तक, आज के दिन दर्ज हुईं कई ऐतिहासिक घटनाएं