#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बच्चों ने लगाए पौधे, लिया हरियाली बचाने का संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

हरियालो राजस्थान व ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग परिसर में पौधरोपण; 60 विद्यार्थियों ने नर्सरी में जानी पौध तैयार करने की तकनीक

NEXT 8 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वन विभाग की रेंज श्रीडूंगरगढ़ परिसर में ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं व शिक्षकगण सहित पर्यावरण प्रेमियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। आपणों गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा, श्याम सैन, राष्ट्रीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष जीआर गोदारा, कुटुंब वन सूडसर के सदस्य अरुण दर्जी, रमेश कुमार व धीरज खोड़, गौसेवा संघ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, पर्यावरण प्रेमी गणेश सिंह राजपुरोहित, राजाराम, राजेश महावर, ख्यालीराम महावर व हिम्मतनाथ सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

नर्सरी में बच्चों को बताई पौध तैयार करने की प्रक्रिया
बच्चों को वन विभाग की नर्सरी का भ्रमण करवाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीज चयन, पौध तैयार करने, पॉलिथीन बैग में रोपण, सिंचाई, खाद प्रबंधन और पौधों की सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही खेत, घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की विधि भी समझाई।

अधिकारियों ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक दिन का काम नहीं है। उसकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल जरूरी है। एक पौधा भविष्य में छाया, शुद्ध हवा, जैव-विविधता और पर्यावरण संतुलन का आधार बनता है।

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
विद्यार्थियों ने अपने हाथों से पौधरोपण किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने परिवार, पड़ोस और विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने की बात कही।

वन अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की सफलता लगाए गए पौधों की निरंतर निगरानी और देखभाल से तय होगी। कार्यक्रम के अंत में सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने सभी अतिथियों, पर्यावरण प्रेमियों, विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और वन विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तिरंगे के साथ निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर, देखें फ़ोटो🟢 वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक, सर्वसमाज की भागीदारी पर जोर